इंडीज के नाम सबसे ज्यादा 15 वनडे सीरीज लगातार जीतने का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराकर छह मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की। यह भारतीय टीम की लगातार नौवीं वनडे जीत थी। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 28 अगस्त 2009 से 17 जून 2010 के बीच 8 वनडे सीरीज जीतीं थीं। इंडीज के नाम सबसे ज्यादा 15 वनडे सीरीज लगातार जीतने का रिकॉर्ड है।
भारतीय टीम का यह विजय सफर 2016-17 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से हुआ। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। इसके बाद धोनी की ही अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड को घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में 3-2 से मात दी। इसके बाद टीम इंडिया की सीमित ओवरों की कमान विराट कोहली के हाथों में सौंप दी गई। कोहली ने अपनी पहली ही सीरीज में इंग्लैंड को मात दी। इसके बाद उन्होंने वेस्ट इंडीज को 3-1,श्रीलंका को 5-0, ऑस्ट्रेलिया को 4-1, न्यूजीलैंड को 2-1, श्रीलंका को 2-1 और फिर साउथ अफ्रीका को 5-1 से मात दी। बात दे कि भारतीय टीम ने इन 9 सीरीज में सिर्फ 8 मुकाबले हारे जबकि 29 मैचों में उसने जीत हासिल की है। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे में छह वनडे मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा किया। द्विपक्षीय वनडे सीरीज की बात करें,तो ऐसा नौवीं बार हुआ है,जो टीम इंडिया ने किसी सीरीज के 5 या इससे अधिक मैच जीते। लेकिन,भारतीय उपहाद्वीप से बाहर महज दूसरी बार हुआ,जब टीम इंडिया ने सीरीज के पांच मैचों में कामयाबी पाई। इससे पहले भारत ने 2013 में जिम्बाब्वे से उसके घर में 5 मैचों की वनडे सीरीज के पांचों मैच जीते थे। सबसे बढ़कर, भारतीय उपहाद्वीप से बाहर वनडे सीरीज में दोनों बार पांच मैच जीतने के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रहे।
श्रीलंका भारत में (2005/06) : भारत ने सीरीज 6-1 (7) से जीती, इंग्लैंड भारत में (2005/06) : भारत ने सीरीज 5-1 (7) से जीती, इंग्लैंड भारत में ( 2008/09) : भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीती,न्यूजीलैंड भारत में ( 2010/11) :भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीत, इंग्लैंड भारत में (2011/12) :भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीती,भारत जिम्बाब्वे में (2013) : भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीती (कप्तान विराट कोहली),श्रीलंका भारत में (2014/15) : भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीती,भारत श्रीलंका में (2017) : भारत ने सीरीज 5-0 (5) से जीती, भारत साउथ अफ्रीका में (2018) : भारत ने सीरीज 5-1 (6) से जीती (कप्तान विराट कोहली)
Previous articleबेतुका था भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का टीम सिलेक्शन- गांगुली
Next articleमुठभेड़ में 2 जवान शहीद, नक्सली ढेर, दो कर्मचारी मारे गए