सड़क पर कचरा फेंकने वाले अरहान सिंह को डांटना पड़ा महंगा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। और पल पल की ख़बर वो अपने फैंस तक पंहुचते हैं। फिर चाहे वो कही घूमने की तस्वीरें हो, जिम की तस्वीर हो या फिर समाज से जुड़ी। विराट और अनुष्का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। ऐसे ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जो अब उनको महंगा पड़ गया हैं।

दरअसल मामला कुछ ऐसा हैं कि विराट की पत्नी अनुष्का ने एक शख्स को बुरी तरफ फटकार लगा दी थी। जो अब इन दोनों पर भारी पड़ गई हैं। अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कचरा फेंकने वाले अरहान सिंह को बुरी तरह डाटा था। जिसका वीडियो विराट  कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस घटना पर अरहान ने अनुष्का और विराट कोहली को कानूनी नोटिस भेज दिया है। नोटिस शनिवार को भेजा गया। जिसमें अरहान ने सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी होने का आरोप लगाया है।

 

“न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अरहान का कहना है, “अब गेंद विराट और अनुष्का के पाले में है। अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। उचित होगा कि मुझे उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए।” इतना ही नहीं बल्कि अरहान सिंह ने कहा कि कूड़ा मेरी कार से गलती से बाहर आ गया था, वह उस कचरे से बहुत कम था जो अनुष्का शर्मा के मुंह से निकला था।

Previous articleशादी की तारीख हुई पक्की, इस दिन लेंगे सात फेरे
Next articleकब आएगा आदर्णीय महापौर जी के पुश्तेनी घर का स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरा स्थान।