नयी दिल्ली 21 अप्रैल  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1870- रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ।
1915 – प्रथम विश्व युद्व में जर्मनी की सेना ने पहली बार जहरीली गैस क्लोरीन का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया। 1926 – पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए लाखों अमेरिका ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया।
1977 – आॅप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।
2004 – उत्तर कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम पदार्थ ले जाती ट्रेनों की टक्कर में 150 से अधिक लोगों की मौत।
2005 – बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
संतोष, उप्रेतीवार्ता
Previous articleतीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश पहुंचे मोदी
Next articleTom cruise movie mission impossible fallout is releasing on july 27, 2018 be ready