लगातार बढ़ता राजधानी का पारा, लोगों की बड़ी दिक्कत

नौ तपे आज से

पुरे प्रदेश में इन दिनों आसमान से गर्मी बरस रहीं हैं जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। राजधानी भोपाल में लगातार तापमान 44 डिग्री के अस पास बना हुआ हैं। गुरुवार को भी मौसम विभाग ने भोपाल में दिन का तापमान 44.2 दर्ज किया और वहीं रात के तापनाम में भी इज़ाफ़ा हुआ हैं। रात का तापमान भी करीब 30 डिग्री के अस पास दर्ज किया गया। हालांकि आज से नौ तपे की शुरुआत होने जा रहीं हैं ऐसे में मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 दिन तक पारा 43 – 44 तक बने रहने की आशंका जताई हैं।

इन चीज़ो का रखें खास ध्यान

  1. घर से निकलते समय पानी ज़रूर पिए ताकि आप को पानी की कमी महसूस न हो।

2. धुप से बचने के लिए सर पर कैप या फिर कोई कपड़ा बंध कर निकले।

3. ख्याल रखें की कूलर या फिर ऐसी से निकल कर एक दम बहार ना जाए इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती हैं।

4. अगर आप बहार हो तो नीबू पानी या फिर गन्ने का रस ज़रूर पिए। इसके साथ ही आप लस्सी भी ले सकते हैं यह आपको गर्मी से रहत दे सकती हैं।

5. बच्चों को घर से निकलने ना दे। अक्सर बच्चे घर से खेलने के लिए बहार जाते हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में आपको इस बात का ख़ास ध्यान देना होगा।

6. इसके अलावा तेज़ मिर्ची वाले खाने का सेवन कम करे, सब्ज़िया और फ्रूट्स का उपयोग ज़्यदा करें।

7. तेज़ धुप से आने के बाद एक दम कूलर या ऐसी में ना बैठे और ना ही पानी का सेवन करें। ऐसा करने पर आपकी तबीयत बिगड़ सकती हैं।

Previous articleबॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन बसाने जा रहे हैं अपना दूसरा घर
Next article13 साल की मासूम बच्ची से की मार पीट