उपचुनाव
वोट देने के लिए लगी लंबी लंबी कतारें

तीन राज्यों की चार लोकसभा और नौ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

वोट देने के लिए लोगों की काफ़ी भीड़ उमड़ी हैं। हलाकि गर्मी तेज़ होने के बावजूद भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा हैं। वोटिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतरे लगी हुई हैं। वोटिंग के दौरन कोई हिंसा का माहौल ना बने इसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम भी किया गया हैं।
बता दे की लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की- पालघर और भंडारा-गोंदिया और नगालैंड सीटें शामिल हैं। भाजपा ने अभी तक हर जगह राज किया हैं लेकिन नगालैंड पर अभी तक नहीं पहुंच पाई हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की इस बार ये सीट किसके नाम होती हैं। इन सभी नतीजों का एलान आज से 2 दिन बाद 31 मई को किया जाएगा।

ईवीएम मशीने ख़राब

सपा के राष्टीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी की लोकसभा और विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मशीनो में गड़बड़ी हो रहीं हैं। कई जगहों पर मशीन ख़राब हो गई हैं इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इस ट्वीट के बाद उन्होंने चुनाव आयोग से मशीन को ठीक करने की मांग की।
Previous article4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी
Next articleसूरज उगल रहा है आग, राजधानी सहित पुरे प्रदेश में भीषण गर्मी