किराया
सुबह से शाम तक यात्री हुए परेशान

(किराया) यात्री हुए परेशान

मध्यप्रदेश के कई शहरों में आज बस की हड़ताल रहीं जिसके चलते यात्रियों को सुबह से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल होने की वजह यात्रियों से किराया 10 प्रतिशत की बजाय 40 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग को लेकर हुई। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा। हालांकि देर शाम आरटीओ से चर्चा के बाद इंदौर में हड़ताल समाप्‍त कर दी गई। बता दे की शासन की घोषणा के अनुसार 10 प्रतिशत किराया बढाने की घोषणा की अधिकृत जानकारी दी गई। शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके बाद यात्री बस किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी।

किराया बढ़ोतरी पर सहमति जताते हुए जहां भोपाल के बस मालिकों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। वहीं इंदौर में बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने बैठक बुलाई और सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ की। इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों के ऑपरेटरों ने हड़ताल आरंभ की इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस हड़ताल होने पर ऑटो चालकों ने की मनमानी

दुगने दाम देकर करना पड़ा सफर

बस हड़ताल का असर खंडवा में भी देखने को मिला यहाँ भी बस की हड़ताल रहीं जिसके चलते यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों को सफर करने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ा। जिसके बाद ऑटो चालक ने यात्रियों से जमकर दुगने दाम वसूले।

बुरहानपुर में भी नहीं चलीं बसें

बस हड़ताल का दुकानों पर पड़ा असर

मप्र सहित गुजरात, राजस्थान व महाराष्ट्र के विभिन्न् शहरों की करीब 250 बसें नहीं चलीं। जिसका हर्जाना यात्रियों को भुगतना पड़ा। बता दे की रोजाना यहां से करीब 20 हजार यात्री आवागमन करते हैं। जिसके बाद लोगों को टैम्पो, ऑटो, वा ओला जैसी गाड़ियों से सफर करना पड़ा। जिसमे लोगों को दुगने दाम भी देना पड़े। इसके साथ ही बस स्टैंड की दूकान पर भी इसका जमकर असर पड़ा।

Previous articleबॉलीवुड के किंग खान की बेटी हुई 18 की
Next articleगर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 45 के पार पंहुचा पारा