किसान आंदोलन
1 जून से शुरू होने जा रहा है किसानों का आंदोलन

पिछले साल मंदसौर में हुए गोली कांड के बाद किसानों ने जमकर आंदोलन किया था।

किसानों का आंदोलन करीब 10 दिन तक चला था। फसलों के सही दाम नहीं मिलने पर भड़के किसानों ने जमकर इसका विरोध किया था। जिसके चलते आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर किसान आंदोलन करने को तैयार हैं। यह आंदोलन 1 जून से 10 जून तक होने वाला हैं।

मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गाँधी करेंगे सभा

इस आंदोलन के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को सभा करेंगे तो वही कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गाँधी 6 जून को सभा करंगे। इसके साथ ही 27 मई को आरक्षण के विरोध में करणी सेना की रैली और सभा है।

पुलिस ने की तैयारी

पिछले साल भड़के किसानों ने अलग ही रूप ले लिया था जिसके चलते कई जगहों पर हिंसा का माहोल बन गया था। कई जगहों पर गाड़िया, दुकानें, ट्रक हर चीज़ को किसानों ने आग के हवाले कर दिया था। इस आंदोलन में कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी थी वही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। ऐसे में इस बार ऐसा कुछ ना हो इसलिए पुलिस और प्रशासन ने अभी से तैयारी कर ली हैं। बता दे की पूरे क्षेत्र में 20 ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

नियम तोड़ने पर होगी जेल

बता दे की इस बार लगभग 11 हजार लोगों को बांडओवर के लिए नोटिस जारी किए गए है जो पिछले साल आंदोलन में शामिल हुए थे। इसके साथ ही इन्हें रेड कार्ड भी थमाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे नोटिस तामिल होते जा रहे हैं सभी से 25-25 हजार रुपए का बांड भी भरा रहे हैं। अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उसके 25 हज़ार जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही जेल भी भेजा जा सकता हैं।

Previous articleSAMSUNG और APPLE जैसी कंपनियों की बड़ सकती हैं मुसीबत, जाने कैसे
Next articleबंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यात्रियों को हो सकती है परेशानी