बोनी कपूर
श्री देवी के बिना बोनी कपूर की ज़िंदगी हुई अधूरी

बॉलीवुड अभिनेता बोनी कपूर की ज़िंदगी इन दिनों वीरान सी हो गई हैं।

24 फरवरी को अचानक श्री देवी की मौत के बाद पूरा हिन्दुस्तान सदमें में था। तो ऐसे में उनके पति बोनी कपूर इस सदमें से कैसे बहार आ सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री श्री देवी की मौत की खबर आते ही पुरे बॉलीवुड जगत में हड़कम मच गया था। ऐसे में श्री देवी के जाने के बाद उनके पति बोनी कपूर की ज़िंदगी पूरी तरह से अधूरी हो गई हैं।

श्री देवी एक बेहतरीन कलाकार थीं उन्होंने अपने कैरियर में कई सुपर हिट फिल्में दी थीं।

उन्होंने हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलगु जैसी भाषाओ की फिल्मों में भी काम किया था। वे हर किसी के साथ नरमी से पेश आती थीं। उनका दुसरो के प्रति स्वभाव भी बहुत अच्छा था। ऐसे में बोनी कपूर सहित उनके परिवार के लिए इस गम से उभर पाना बहुत मुशिक हैं। हालही में कुछ दिन पहले बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की किस तरह उनकी ज़िंदगी कट रहीं हैं।

श्री देवी के निधन के बाद उनकी दोनों बेटिया भी बुरी तरह से टूट चुकी हैं।

ऐसे में बोनी कपूर एक पिता के साथ साथ माँ बनने की भी पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं। बोनी कपूर का कहना है की में अपनी बच्चियों को उनकी माँ की कमी महसूस नहीं होने दूंगा। में एक बाप के साथ एक माँ का किरदार भी निभा रहा हु। ताकि अपनी बच्चियों को उनकी माँ की कमी महसूस न हो। बता दे की श्री देवी की दोनों बेटिया ख़ुशी कपूर और जहान्वी कपूर अपनी माँ के बहुत करीब थी।

बोनी कपूर कहते है की बिना श्री देवी के हमारी ज़िंदगी एक दम अधूरी हैं।

हर पल हर घड़ी हमें उनकी याद सताती हैं। बहुत से काम थे जो हमे शुरू करना थे। अब में धीरे धीरे वो सारे काम अपने बच्चों के लिए शुरू करूँगा। हमे अब तक इस बात का यकीन नहीं है की श्री देवी हमें छोड़ कर जा चुकी हैं।

श्री देवी को भले ही लोग चांदनी के नाम से प्यार करते थे, लेकिन वो मेरे लिए एक दोस्त, एक पार्टनर, मेरा प्यार और मेरे बच्चों की माँ थीं। मेरे बच्चों के लिए वो सब कुछ थीं। मेरे बच्चों की ज़िंदगी भी उनके इर्द – गिर्द घूमती थीं

Previous articleबंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Next articleलगातार बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दाम, जनता परेशान