गौतमबुद्धनगर 16 अप्रैल – उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशो के बीच हुई फायरिंग मेें दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने दो घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिसरख इलाके में सूचना के आधार पर खैरपुर गोल चक्कर के पास पुलिस ने एक कार को रोका तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी नरेन्द्र घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दो बदमाश अनिल कुमार वर्मा और अर्जुन वर्मा घायल हो गये। दोनों घायल बदमाशों के अलावा उनके तीन साथी जितेन्द्र वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा और नजरूद्दीन को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों और कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार कार सवार बदमाशों के पास से पांच तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
सं त्यागी
सिंह
वार्ता
Previous articleऐश्वर्या के साथ डेट पर जाना चाहते हैं टाइगर
Next articleभारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को किया तलब