स्टार ऋतिक
ऋतिक जल्द करने जा रहें है दूसरी शादी

नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना बिगड़ना एक आम बात हैं। यहाँ जितनी फ़िल्म बनती और ख़राब होती हैं उस हिसाब से रिश्ते बनते और ख़राब होते हैं। हालही में हमने देखा की अभी कुछ ही दिनों में कई बॉलीवुड स्टार की धूम धाम से शादी हुई तो वहीं कई सालों के रिश्तों में दरार भी आ गई। इन कुछ ही दिनों में सोनम कपूर, नेहा धूपिया जैसे बड़े स्टार की शादी हुई वहीं दूसरी और बॉलीवुड सिंगर हिमेश के रिश्ते में दरार आ गई। बॉलीवुड की कई जोड़िया खत्म हुई हैं तो कई नई जोड़िया बनी भी हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन भी अपना दूसरा घर बसाने जा रहें हैं।
बॉलीवुड का हसीन कपल होगा एक बार फिर साथ
फैंस के लिए यह हैरानी की बात हैं की ऋतिक रोशन किसी और से नहीं बल्कि अपनी पहली पत्नी सुजैन से ही शादी करने जा रहे हैं। इस बात की चर्चा काफी समय से थी लेकिन अब यह बात बिलकुल कन्फर्म हो गई हैं और जल्द ही ऋतिक उनसे दूसरी शादी करेंगे।
बच्चों के साथ दोनों हमेशा हुए स्पॉट
रिश्ता खत्म होने के बाद भी कई बार यह जोड़ी एक साथ स्पॉट कि गई। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इनके प्यारे बच्चे हैं। यह दोनों अपने बच्चों से काफ़ी करीब हैं। कई बार यह अपने बच्चों के साथ हॉलिडे बनाते हुए भी साथ नज़र आए। जिसके बाद अब यह दोनों एक बार फिर 7 जन्मों के रिश्ते में बंधने जा रहें हैं।
घर टूटने की वजह थी कंगना रानौत
इसके तलाक की वजह तो आपको पता ही होगी फिर भी हम आपको बता देते है की इनका रिश्ता खत्म होने जी वजह कोई और नहीं बल्कि कंगना रानौत थीं। ऋतिक और कंगना के अफेयर से इनका घर पूरी तरह टूट गया था लेकिन बाद में ऋतिक ने कंगना के खिलाफ पुलिस क़ैस भी किया था। जिसकी जांच अभी तक चल रहीं हैं
तलाक के बाद अर्जुन से जोड़ा गया था सुज़ैन का नाम
हालांकि ऋतिक से तलाक के बाद सुज़ैन का नाम अर्जुन रामपाल से भी जोड़ा गया लेकिन सुज़ैन का कभी भी किसी और के साथ अफेयर नहीं हुआ। मानो सुज़ैन को ऋतिक का ही इंतज़ार हो। और ऐसे में अब यह इंतज़ार एक बार फिर ख़त्म होने जा रहा हैं।
Previous articleविल स्मिथ देंगे २०१८ के फीफा विश्व कप मे अपनी आवाज़
Next articleआसमान से लगातार बरस रहा हैं गर्मी का कहर