मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की परेशानी दूर करना हमारा कर्तव्य है
मुख्यमंत्री के दिल की बात का सीधा प्रसारण आकाशवाणी से हुआ
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल की बात कार्यक्रम में प्रदेश वासियों से अपने दिल की बात की। आकाशवाणी के माध्यम से दिल की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने दिल की बात कार्यक्रम में प्रदेश वासियों से कहा कि प्रदेश के गरीब जनों की खून-पसीने की कीमत उन्हें मिलनी चाहिए। हम गरीबों की परेशानी प्राथमिकता से दूर करेंगे यह हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल की बात कार्यक्रम में शहीद रामअवतार लोधी का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि हमारे सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहते हैं तभी हम चौन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद रामअवतार की पत्नी श्रीमती रचना पूरे प्रदेश की बेटी है, उनकी बेटी मानसी एवं बेटा दिव्यांश प्रदेश के बेटा और बेटी हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रा शुभांगी के हौंसलों का जिक्र करते हुए बताया कि सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल की दिव्यांग छात्रा शुभांगी दिव्यांग होते हुए भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह एक मेधावी छात्रा है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे बेटियों को प्रेरणा मानकर सीखना चाहिए। मुखयमंत्री ने कहा कि शुभांगी का उपचार वे अच्छे से अच्छे अस्पताल में कराएंगे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैश्विक दर्शन का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गरीब एवं दलित हमारे भगवान के समान हैं। उन्होंने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना में गरीब को 5 रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी बदौलत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में महिलाओं को लकडी के धुंए एवं सूर्य की रोशनी से मुक्ति मिली।
मुख्यमंत्री ने उमरिया जिले में अपने प्रवास को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देखा कि वहां की महिलाएं बिना चप्पलों के महुआ फूल चुनने जा रही हैं। तभी उन्होंने तय कर लिया कि महिलाओं को चप्पल एवं पानी की कुप्पी वे प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य के अद्वैतवाद दर्शन का भी स्मरण किया। मुख्यमंत्री नें हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आदिवासी लोक कलाकार गज्जू श्यामजी के बारे में बताते हुए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने दिल की बात कार्यक्रम में आम जनता से भी सीधा संवाद किया। होशंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री के दिल की बात को सभी जगह ध्यान से सुना गया। होशंगाबाद जिले में अनेक स्थानो पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दिल की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आम जनता ने सुना एवं सराहा। हाट बाजारो में, दुकानो में, घरो में एवं सार्वजनिक चौराहों में जिले वासियो ने रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के विचारों को सुना और उसकी सराहना की। जिले के केसला, पथरोटा, कीरतपुर में, पिपरिया, सोहागपुर, होशंगाबाद, सिवनीमालवा, इटारसी के विभिन्न ग्राम पंचायतो में भी लोगो ने उत्सुकता एवं उत्साह से मुख्यमंत्र के दिल की बात को सुना। इटारसी के कुछ नवयुवक जो साईकिल से वैष्णोदेवी की यात्रा पर निकले हैं उन युवकों ने भी भोपाल तिराहे पर मुख्यमंत्री की दिल की बात रेडियो के माध्यम से सुनी एवं इसकी सराहना की। उन्होंने बताया कि वे साईकिल से वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए निकले हैं। वे भोपाल, गुना एवं ग्वालियर होते हुए वैष्णोदेवी पहुंचेगे। रास्ते में मनोरंजन के लिए वे रेडियो भी सुनते हैं। आज मुख्यमंत्री के दिल की बात सुनकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। युवक सज्जन सिंह, अशोक उईके का कहना था कि मुख्यमंत्री जी आम जनता के दुख दर्द को समझते हैं और इसके निराकरण का हर संभव प्रयास करते हैं।
Previous articleपुलिस के सामने बुजुर्ग महिला को पीट रहे थे दबंग 
Next articleमौसम के बिगड़े मिजाज गिरे ओले हुई वारिष फसले हो रही खराब किसान के उपर फिर बरसी आफत