राजभवन के बहार धरने पर बैठे कोंग्रेसी

पुलिस ने हटाया तो धरने पर बैठे

भोपाल – कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद पुरे देश में गरमा गर्मी का माहोल बना हुआ हैं। प्रदेश से लेकर पुरे देश में कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाए जाने पर विरोध किया जा रहा हैं। आज राजधानी भोपाल में इसका विरोध किया गया। जिसके बाद आज राजधानी भोपाल में इस विरोध पर पैदल मार्च निकला गया। यह पैदल मार्च रोशनपुरा से राजभवन तक निकला गया। यह पैदल मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में निकाल गया। इसके बाद कांग्रेस प्रदर्शन करते हुए पुलिस के बैरिकेड्स हटाते हुए राजभनव के अंदर तक पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके सबको वहा से भगाया।

जिसके बाद सारे कांग्रेसी राजभवन के गेट के पास धरने पर बैठ गए। और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारे लगाए। इस धरने में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी पहुंचे और लगातार मोदी सरकार और राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दे की राजभवन से पहले ही पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को रोक दिया गया था लेकिन कई कांग्रेसी बैरिकेट्स लांगने में कामयाब हो गए और राजभवन के गेट तक जा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी को बुरी तरहा खदेड़ दिया। पुलिस का ऐसा करते है वहा भगदड़ मच गई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस औऱ जेडीएस के गठबंधन के पास (116) सीटें हैं, लेकिन फ़िर भी राज्यपाल ने सरकार बनाने का पहला न्यौता बीजेपी को दिया। जिसके बाद पुरे देशभर में इसका विरोध किया जा रहा हैं।

Previous articleएबी डिविलियर्स ने लपका शानदार कैच, सब लोग हुए हैरान
Next articleउत्तर कोरिया को ‘तबाह’ करने की ट्रंप की चेतावनी