विल स्मिथ
विल स्मिथ अपनी आवाज़ मे हिप हॉप गाना गाते हुऐ

विल स्मिथ-हॉलीवुड अभिनेता- रूस में अगले माह होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के गाने को अपनी आवाज देंगे।

इसमें निकी जैम और ईरा इस्त्रेफी भी स्मिथ का साथ देंगी। इस गाने का शीर्षक ‘लिव इट अप’ है। रूस में 14 जून से होने वाले विश्व कप में पूरे विश्व को एक ही भावना और एहसास में भरे हुए देखा जाएगा।
सोनी म्यूजिक और फीफा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह गाना विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने का निर्माण ग्रैमी पुरस्कार विजेता डिप्लो ने किया है। उन्होंने कहा, मैंने इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीत का निर्माण नहीं किया। इस गाने को शानदार बनाने के लिए कई सितारे एक साथ आए हैं। इस गाने की प्रस्तुति 15 जुलाई को मॉस्को में होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल में दी जाएगी। सात जून को इस का आधिकारिक वीडियो भी रिलीज हो जाएगा।विल स्मिथ
इस गाने को अपनी आवाज देने वाले स्मिथ ने कहा, फीफा विश्व कप-2018 में प्रस्तुति का अवसर मिलना भी एक सम्मान की बात है। इस टूर्नामेंट के जरिए विश्व भर के लोग एक ही भावना के साथ एकजुट होकर साथ में हंसते, जश्न मनाते और अनुभव हासिल करते हैं। इस गाने के लिए निकी, एरा और डिप्लो के साथ काम कर रहा हूं, जो विभिन्न शैलियों को एक साथ लाएगा। हम केवल इस गाने पर विश्व भर के लोगों को थिरकते हुए देखना चाह
Previous articleसोनम कपूर की एक ख्वाहिश नहीं हुई पूरी, टूटा दिल
Next articleबॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन बसाने जा रहे हैं अपना दूसरा घर