“वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन में खुलासा”
लंदन
महिलाओं में बनने वाला सेक्स हॉर्मोन एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। यह खुलासा एक अध्ययन के बाद किया गया है। वैज्ञानिकों ने पांच लाख से ज्यादा महिलाओं के अध्ययन और उनसे जुड़े आंकड़ों का विशलेषण करके पता लगाया है कि अस्थमा के लक्षणों और महिलाओं के जीवनकाल में होने वाले दो महत्वपूर्ण बदलावों, किशोरवय की प्राप्ति तथा मासिकधर्म चक्र का बंद होना, आपस में जुड़े हुए हैं। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग की निकोला मैकक्लियरी का कहना है, ‘अस्थमा और एलर्जी के लक्षण अकसर किशोरवय की प्राप्ति और मसिकधर्म चक्र रूकने से प्रभावित होते हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण अभी तक अस्पष्ट हैं।’ इस अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों ने अस्थमा से पीड़ित महिलाओं की किशोरवय प्राप्ति से लेकर 75 वर्ष की आयु तक किए गए 50 से ज्यादा अनुसंधानों का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पांच लाख से ज्यादा महिलाओं के अध्ययन और उनसे जुड़े आंकड़ों का विशलेषण करके पता लगाया है।
Previous articleफ्लॉप साबित हो रही अय्यारी फिल्म
Next articleसंगीतकार स्केप्टा सुपरमॉडल नाओमी को कर रहे डेट