National News : जम्मू-कश्मीर के इलाको में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है |
जिसके चलते बाढ़ की आशंका जताई जा रही है | बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से रोक दिया गया है | इससे पहले भी बालटाल रूट पर भी खराब मौसम के चलते यात्रा रोक दी गई थी | . लगातार बारिश के चलते इलाके की झेलम नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है | जिसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है |
लगातार बारिश की वजह से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | झेलम नदी के साथ बाकि नदियों में भी पानी उफान पर आ गया है | ऐसी स्थिति को देखकर स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है | ऐसी स्थिति में खासकर आपदा प्रबंधन विभाग इलाकों की लगातार निगरानी कर रहा है | इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है | इसी दौरान इलेक्ट्रोमेगनेटिक चिप, बाइक, बुलेटप्रूफ एसयूवी से लैस पुलिस काफिले सहित जगह-जगह बुलेटप्रूफ बंकर बनाए गए हैं |
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक खराब मौसम के चलते बालटाल और पहलगाम रूट पर सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है | ऐसी स्थिति में आज यात्रा को रोक दिया गया है |
वहीं, एएनआई के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे की यात्रा भगवती नगर बेस कैंप से प्रारंभ की गई थी | जिसे टिकरी बेस कैंप पर रोक दिया गया है | यात्रा के मार्ग जम्मू से पहलगाम और बालटाल पर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 40 हजार से ज्यादा जवानों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए गाड़ियों के साथ तैनात किया गया है | इसी के साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का भी इस बार इस्तेमाल किया जा रहा है |