(ब्राजीलिया)
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में कार में बैठे ड्रग गैंग के चार आरोपियों पर पुलिस ने हेलिकॉप्टर से गोली चलकर तीनों को मौत के घाट उतर दिया। वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये चारों युवक कार के अंदर से ही फेसबुक पर लाइव वीडियों कर रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियों नजदीक से गुजर रहे एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। वे सभी कार में बैठकर खूब मौज मस्ती से गाने भी सुन रहे थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने गोलियां चलाईं, उनका कैमरा नीचे गिर गया। काफी देर तक गोलियों के चलने की आवाजें आती रहीं। मौत से पहले वीडियों में वे सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में चार में से तीन के मरने की आशंका जाता दी है। वहीं,अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि वे सभी ड्रग तस्कर थे। इसीकारण उनके खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियों के अपलोड किए जाने के बाद लोग पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग पुलिस से यह भी सवाल कर रहे हैं कि जब वे युवकों को गिरफ्तार कर सकती थी तो उन्हें सीधे गोली क्यों मारी गई?