बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे है |
उनके दोस्त निर्देशक शुजीत सरकार ने बताया कि वो न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से काफी लम्बे समय से जूझ रहे है उनकी यह बीमारी ब्रेन कैंसर से सम्बंधित है | उन्होंने कहा कि इरफ़ान का इलाज अच्छा हो रहा है | उनकी तबियत में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है | वे इसका इलाज विदेश में करवा रहे है | उन्होंने कहा कि मैं इरफ़ान से मिलने अगले महीने जाऊंगा और शायद उनके साथ साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर पाऊंगा |
इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का इलाज यूरोप में करा रहे है |
वे यूरोप में अच्छा समय बिताने की कोशिश कर रहे है | मार्च में इरफ़ान खान ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताया था कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी है | लेकिन उन्होंने इसमें ब्रेन कैंसर के बारे में नहीं बताया था | उन्होंने कहा कि आप लोगो की दुआओं की मुझे बहुत जरुरत है |
उन्हें ग्लिओब्लास्टोमा मल्टिफोर्मे (जीबीएम) ग्रेड 4 है |
खबरों के मुताबिक यह बीमारी ब्रेन कैंसर से शुरू होती है | उनकी यह बीमारी ग्रेड 4 तक पहुंच चुकी थी जिससे उन्हें अक्सर दौरे पड़ा करते थे और बोलने में तकलीफ होती थी | उनकी इस गंभीर बीमारी के अधिक बढ़ने की वजह से वो इसका इलाज यूरोप में करवा रहे है |