बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है | हर बार उनके लिए विदेश से अच्छी खबरे आती रहती है | लेकिन इस बार उनके लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई है | इस बार वो खूब सुर्खियों में घिर गई है | ‘क्वांटिको 3’ की खराब रेटिंग आ रही है जिसके चलते यह जल्द बंद होने जा रहा है | इसी के साथ इसके एक एपिसोड के कारण खूब हंगामा खड़ा हो चुका है | ‘क्वांटिको 3’ में एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ नाम के एपिसोड के लिए जमकर विवाद हो गया है | जिसके कारण ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा पर शेमऑनयू के हैशटैग लगाए जा रहे है | प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं |
दरअसल, इस एपिसोड में बताया गया है कि न्यूयॉर्क को परमाणु बम से उड़ाने की साजिश का पता चलता है | उस समय सबका अनुमान रहता है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है | क्योंकि उसी दौरान वहां भारत और पाकिस्तान के बीच अहम शांति वार्ता होने वाली होती है | जब एक शख्स को आतंकी हमले के तहत पकड़ लिया जाता है, तब उसके पास से एक रुद्राक्ष की माला मिलती है | जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि यह इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिए पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे भारत की छवि खराब करने की कोशिश को लेकर प्रियंका चोपड़ा इस समय खूब विवादों में घिर चुकी है |