आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्रर फिल्म राज़ी आज सिनेमा घरो में उतर चुकी है |
फिल्म एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की सच्ची कहानी के ऊपर निर्धारित है | जिस दौरान सन 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जो जंग के हालात बन गए थे उस समय अंडरकवर एजेंट किस तरह पाकिस्तान से जरुरी जानकारी प्राप्त करके भारत की मदद करते है | इसे ही फिल्म में विस्तार से बताया गया है | ये फिल्म नॉवेल ‘कलिंग सहमत’ जोकि रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का के आधार पर है | फिल्म की अवधि 2 घंटे 20 मिनट की है |
ये एक थ्रिलर टाइप फिल्म है | फिल्म में मुख्य कलाकार आलिया भट्ट और विक्की कौशल है | इसके अलावा फिल्म में रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत और सोनी राजदान भी शामिल है | इस फिल्म में जिस प्रकार देश की सेवा करने के लिए अपना सबकुछ निसार किया पर उनका कही जिक्र नहीं हो पाया | अगर आप आलिया भट्ट के फेन है तो आपको उनकी फिल्म में एक्टिंग पसंद आएगी क्योकि उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया है |