सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे
हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के रूप में जाने जाते है |
उनके साथ टेलीविज़न एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘जियो धन धना धन’ में नागिन डांस करते हुए जबरदस्त धमाल मचाया | शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर दोनों ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल ‘जियो धन धना धन’ में कॉमेडी का बहतरीन तरीके से धमाल मचाया हुआ है | यह डांस ‘नागिन 3’ शो की लीड एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और करिश्मा तमन्ना शो ‘जियो धन धना धन’ पर अपने सीरियल को प्रमोट करने आई थी |
जिसके लिए यह एक्ट किया गया | सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे ने नागिन फिल्म के गाने ‘तेरे संग प्यार मैं नहीं छोड़ना’ पर एक कॉमेडी एक्ट करते हुए नागिन डांस किया | इस एक्ट को दोनों ने मनोरंजन के लिए किया था | इस एक्ट में दोनों इच्छाधारी नाग बने हुए थे और सुनील ग्रोवर ने नाग बनते हुए चश्मा लगाकर एक फनी डांस किया जिसने दर्शकों को खूब हसाया |
सुनील ग्रोवर का अंदाज हमेशा कुछ हटकर ही रहता है | जिसे लोग बहुत पसंद करते है | इस मौके पर करिश्मा तन्ना और अनिता हसनंदानी दोनों ही अपने शो ‘नागिन 3’ को प्रोमोट करने आई थीं | वे दोनों नागिन के अवतार में शो में नजर आने वाली है |
‘जियो धन धना धन’ शो में सुनील ग्रोवर प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू के किरदार में नजर आते हैं वहीं उनके साथ शिल्पा शिंदे गुगली देवी के किरदार में नजर आती हैं | इस एपिसोड में भारतीय मशहूर क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे |