नई दिल्ली
देश के प्रख्यात उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह पर पांच हजार करोड़ रुपए मानहानि दावा किया है। अनिल अंबानी ने राफेल करार में उनको बदनाम करने पर संजय सिंह को कानूनी नोटिस दिया है। अनिल अंबानी ने कहा संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि धूमिल हुई है।
आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 13 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील हुई है। इसमें रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया गया है। मानहानि के नोटिस पर संजय सिंह ने भी पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि कोई अंबानी या अडानी आम आदमी की आवाज़ दबा नहीं सकता। उन्होंने कहा मानहानि का नोटिस राफेल सौदे में उठे सवालों का जवाब नहीं है। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है। पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर क़ायम हूं। यह बंदर घुड़की नहीं चलेगी।
Previous articleअय्यारी फिल्म पर बैन लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट से खारिज 
Next articleवन-डे के बाद टी-20 में विजय अभियान जारी रखने उतरेगा भारत