आखिर क्यों मनाया जाता है महिला दिवस ?
Women's day 2021

International Women’S Day

दुनियाभर की आधी आबादी के सम्मान के तौर पर मनाया जाने वाला विश्व महिला दिवस कई मायनों में ख़ास है.
समाज में नारी के अपार महत्त्व का जश्न मनाने वाले इस दिन के पीछे जुडी कहानी भी काफी दिलचस्प है.

कब हुआ प्रारम्भ

दरअसल इसकी शुरुआत के मूल में न्यूयार्क का वह श्रम आंदोलन था

जब करीब 15 हजार महिलाओं ने वेतन, कार्यसमय और मतदान को लेकर एक बड़ा विरोध किया था

और इसी के बाद अमेरिका की एक राजनीतिक पार्टी ने इस दिन को महिला दिवस के रूप में मनाये जाने का सुझाव रखा

लेकिन अभी इसका अन्तराष्ट्रीयकरण नहीं हुआ था

पार्टी के सुझाव के बाद क्लारा जेटिकन नाम की एक महिला ने एक ऐसी कांफ्रेसें में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की नीव रखी

जिसमें 17 देशों की सौ से ज्यादा महिलाऐं हिस्सा ले रही थी

इस कांफ्रेस के बाद से ही अस्तित्व में आया और रूस में 8 मार्च को

महिलाओं की एक क्रांति के बाद इसी दिन से विश्वभर में मनाया जाने लगा

International Women's Day 2021
International Women’s Day 2021

भारत में महिला दिवस

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को यूं तो भारत में भी मनाया जाता है

लेकिन सरोजिनी नायडू की याद में हम राष्ट्रीय महिलादिवस भी मनाते हैं जो 13 फरवरी को आता है

सर्वविदित है की पुरातन काल से ही भारतीय समाज में महिलाओं का विशेष स्थान रहा है
वेदों और पुराणों में उल्लेख मिलता है की समाज में महिलाओं का दर्जा पुरुषों से भी ऊंचा था
रामायण और महाभारत जैसे कई धार्मिक ग्रन्थ भी इस बात के गवाह हैं की

महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सम्मान की पात्र थीं

Previous articleKitchen Appliances : 3999 रुपए की Hand Blender and Mixer मात्र 389 रुपए में जल्दी करें ऑर्डर
Next articleकरीना कपूर खान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नए अंदाज़ के साथ दी शुभकामनाएं