यूएनएससी
आज से यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बना भारत

2021-भारत के लिए नई उम्मीदों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2 साल के लिए अस्थाई

सदस्य के तौर पर एक सीट देने जा रहा है। आपको बता दे की यूएनएससी जिसमें 5 स्थाई सदस्य

(रूस, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रान्स) 10 अस्थाई सदस्य होते है। इन अस्थाई सदस्यों में भारत को आठवीं बार सदस्यता मिली है।

भारत की सदस्यता का स्वागत फ़्रान्स ने किया। भारत में फ़्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने

कहा ‘ हम अंतराष्ट्रीय क़ानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के

लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक है, इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की

भी आवश्यकता है जिस से भारत को स्थाई सदस्यता मिल सके’। भारत को स्थाई सदस्य बनाने के

Also Read हरियाणा राज्यपाल के पास विपक्षी विधायकों से मिलने का नहीं है समय

लिए चीन को छोड़कर सभी चार देशों ने समर्थन किया।

भारत अपने इस मौक़े में मानवाधिकारों और विकास जैसे बुनियादी मूल्यों को बढ़ावा देने की ओर कार्य करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा की भारत का ज़ोर बहुपक्ष्वाद पर भी रहेगा,

सबसे बड़े लोकतंत्र के नाते हम लोकतंत्र, मानवाधिकारों और विकास पर मुख्यतः ध्यान देंगे,

भारत निश्चित रूप से बड़े सहयोग की ज़रूरत को रेखांकित करेगा।

भारत के अलावा केन्या, नार्वे, आयरलैंड, और मैक्सिको भी अगस्त 2021

में अस्थाई सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

Previous articleजाने जेक्लीन ने कैसे की 2021 शुरुआत
Next articleविटामिन-डी भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कर सकता है मदद