1 पैसे
चंद घंटो में एक बार फिर बड़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम

लगातार 16 दिन से बढ़ रहें पेट्रोल और डीज़ल के दामों में आज कटौती कर के लोगों को थोड़ी राहत दी थीं लेकिन लोग इस राहत का फ़ायदा उठाते उससे पहले एक बार फिर दामों में बढ़ोतरी कर दी गई हैं। आज के दामों में पेट्रोल पर 60 पैसे की कमी की गई थी वही डीज़ल पर 56 पैसे काम किए गए थे। जो महज़ चंद घंटो में एक बार फिर बढ़ गए हैं।

दरअसल (IOC) इंडियन ऑइल कंपनी ने इसे टाइपिंग की गलती बताई हैं। कंपनी का कहना हैं की पेट्रोल के दामों में मात्र 1 पैसा कम किया गया था ना की 60 पैसे वहीं डीज़ल में भी 56 पैसे की जगह 1 पैसा कम किया गया था। कंपनी ऐसी गलती कैसे कर सकती हैं इस गलती को कंपनी टाइपिंग की गलती बता रहीं हैं। लेकिन यह बात सुनने में ही अजीब लगती हैं की 1 पैसे के बदलाव को कंपनी कैसे 60 पैसे लिख सकती हैं।

कटौती के बाद यह थे पेट्रोल के दाम

मुंबई – 85.65

भोपाल – 83.45

चेन्‍नई – 80.80

कोलकता – 80.47

दिल्‍ली – 77.83

टाइपिंग की गलती के बाद यह हो गए पेट्रोल के दाम

मुंबई- 86.23

भोपाल – 84.5

चेन्नई- 81.42

कोलकाता- 81.05

दिल्ली- 78.42

डीजल के आज सुबह के पुराने दाम

मुंबई – 73.20

चेन्‍नई – 72.58

भोपाल – 72. 36

कोलकता – 71.30

दिल्‍ली – 68.75

डीज़ल के दामों में भी बढ़ोतरी

मुंबई – 73.79

चेन्‍नई – 73.17

भोपाल – 72.95

कोलकता – 71.89

दिल्‍ली – 69.30

Previous articleइटारसी जंक्शन में रुकवाई ट्रैन, बची महिला की जान
Next articleफ़िल्म संजू का ट्रेलर हुआ रिलीज़, दर्शकों से मिला प्यार