केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्ष की भूमिका में बैठी कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनका पलड़ा भारी है। कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है। बीजेपी प्रमुख विपक्ष की भूमिका में है। हाल ही एक मीडिया हाउस के द्वारा हुए ओपिनियन पोल में कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस फिर एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरेगी। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर रह जाएगी। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर कुल 27,919 लोगों की राय जानी गई है। जिसमें 62 फीसदी ग्रामीण और 38 फीसदी शहरी इलाकों के लोग शामिल हैं। सर्वे के काम को 17 मार्च 2018 से लेकर 5 अप्रैल 2018 तक पूरा किया गया। सर्वे के अनुसार आज चुनाव की स्थिति में कांग्रेस को 90 से 101 सीट और बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 34 से 43 सीट मिलने की संभावना है। सर्वे में शामिल सवाल, कि क्या राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में मंदिरों में दर्शन के लिए जाने से बीजेपी के हिंदुत्व को चुनौती मिलेगी।

 

इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को चुनावों में होगा? इस सवाल के जवाब में 42 फीसदी लोगों का मानना है कि कांग्रेस को राहुल गांधी के मंदिर जानें का फायदा मिलेगा वहीं 35 फीसदी का दावा है कि इस कदम से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा। हालांकि 23 फीसदी लोगों ने इस सवाल पर कोई राय नहीं दी है। लिंगायत धर्म मामले पर 52 फीसदी लोगों का मानना है कि लिंगायत समुदाय की चुनाव में बेहद अहम अहम भूमिका होगी। वहीं 28 फीसदी का दावा है कि यह चुनावों में अहम मुद्दा नहीं रहेगा। लगभग 20 फीसदी लोगों ने इस सवाल के जवाब में कुछ नहीं कहा। 31 फीसदी लोगों ने कहा कि सिद्धारमैया का बतौर मुख्यमंत्री उनका प्रदर्शन औसत रहा। मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अगले मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार है। सर्वे के अनुसार 33 फीसदी लोगों का मानना है कि सिद्धारमैया ही अगले मुख्यमंत्री बना सकते हैं। वहीं 26 फीसदी लोगों का मानना है कि बी एस यदुरप्पा राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते है। हालांकि सर्वे के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में बीजेपी के जगदीश शेट्टार,अनंत कुमार हेगड़े और सदानंद गौडा भी हैं।
मीडिया हाउस के सर्वे में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। भाजपा को 78 से 86 सीट और जेडीएस को 34 सीटें मिलने के अनुमान से कनार्टक में गठबंधन सरकार की संभावना बन रही है।
Previous articleमुस्लिम महासभा ने 4 बाती चौराहा पर किया विरोद । 8 साल की बच्ची के लिए मंगा न्याय ।
Next articleकटुआ गैंगरेप पर बोले पीएम मोदी’ बेटियों को मिलेगा इंसाफ