Shatrughan Sinha became 'Star campaigner' in Bihar.

नई दिल्ली – कांग्रेस में बिहार के पटना साहिब से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का शामिल होना 5 अप्रैल तक के लिए टल चुका है,

लेकिन इस बीच कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है।

वह 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है, जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह कहलगांव विधायक सदानंद सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ 17वें नंबर पर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है।

गत 25 मार्च को हीवोरा ने यह सूची को चुनाव आयोग के सचिव को सौंपी थी।

इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को भी भेजी गई है। मालूम हो कि भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर फंसे पेच के बीच मामला अटक गया। सिन्हा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया था कि वह छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं, नवरात्र के बाद अच्छी खबर मिलेगी। चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस सीट से वह लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है।

Previous articleमुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में विंध्य के प्रभावशाली नेता विनोद शुक्ला भाजपा से कांग्रेस में शामिल
Next articleसुषमा से ट्विटर यूजर ने पूछा नाम में चौकीदार लगाने का कारण, मिला जवाब