मानगर्मी से मिली थोड़ी राहतसून
राजधानीवासियों के लिए खुश खबरी जल्द आएगा मानसून

Mp news in hindi: प्रदेश में मानसून 9 से 11 जून के बीच आने की उम्मीद:

गर्मी से मिली थोड़ी राहत, मध्य प्रदेश में जल्द दस्तक देगा मानसून

भोपाल – लगातार बढ़ती रहीं गर्मी से राजधानीवासियों को फ़िलहाल थोड़ी राहत मिली हैं।

बुधवार को शहर में दिन का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसमे 0.9 डिग्री की गिरावट हुई।

वहीं रात का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया इसमें करीब 1.5 डिग्री की कमी आई।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मानसून 9 से 11 जून के बीच दस्तक दे सकता है।

जिसमें इंदौर और भोपाल में एक साथ मानसून आने की संभावना हैं।

तेज़ी से बढ़ रहा है मानसून

मौसम विभाग के वरिष्ठ एके शुक्ला ने बताया की मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून की रफ्तार और बढ़ जाएगी।

इतना ही नहीं आज प्री मानसून गतिविधि बढ़ने की संभावना भी है।

इसके साथ ही आज शाम तक तेज़ हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया हैं।

इस साल टूटे गर्मी के कई रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है की इस साल बहुत ज़्यदा गर्मी पड़ी हैं।

गर्मी ने लगभग पिछले 15 साल तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।

बता दे की 15 सालो में दिन का औसत 42.9 डिग्री रहा।

जोकि इस साल सामान्य से भी 2.2 डिग्री ज्यादा रहा।

इस साल फरवरी और मार्च में भी ठंड का असर देखने को नहीं मिला।

Previous articleन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बड़ी मुश्किलें
Next articleऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम को देंगे कोचिंग