डल झील में डूबी
डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की नाव

श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और कुछ

पत्रकारों को लेकर लौट रही एक नाव डूब गयी। यह सभी जम्मू-कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद

(डीडीसी) के मद्देनजर एक चुनावी रैली से लौट रहे थे।(डल झील)

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में चुनावी रैली कर लौट रहे भाजपा

के कार्यकर्ताओं वाली नाैकाओं में एक नाव डल झील के घाट नंबर 17 पर डूब गयी।

Also Read संसद हमले के शहीदों को नायडू ने किया नमन

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकार्ताओं समेत पत्रकारों को सुरक्षित बचा लिया।

हालांकि पत्रकारों के कैमरे इस घटना में नष्ट हो गए।

सूत्रों के मुताबिक चुनावी रैली में श्री ठाकुर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज

हुसैन और भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग भी मौजूद रहे।

Previous articleसंसद हमले के शहीदों को नायडू ने किया नमन
Next articleईरान में एक नवंबर के बाद पहली बार 8000 से कम कोरोना मामले सामने आए