दीपिका पादुकोण के जन्मदिन
दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर जाने उनकी कुछ अनकही बातें

आज 5 जनवरी को बॉलीवुड की सुपर स्टार व सबसे महँगी अभिनेती दीपिका का जन्मदिन है।

इनके काम की तारीफ़ में हर शब्द तुच्छ सा हो जाता है इनकी भावनात्मक मासूम सी अदा ने भारतियों

को इस क़दर मोहित किया की इनके फ़ैन्स बस इनकी मूवी का इंतेजार ऐसे करते की उन्हें फ़िल्म की कहानी

तक जान ना पसंद नहीं होता। बस दीपिका को बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए इनके फ़ैन्स दीवाने रहते है।

दीपिका का करियर

सबसे पहले हिमेश रेशमिया के गाने नाम है तेरा तेरा जो की 2005 में आया था,

से इन्होंने इस लाइन में क़दम रखा फिर कन्नड़ फ़िल्म में भी इन्होंने काम किया इसके बाद

हिंदी फ़िल्म में मुख्य धारा में आकर फ़राह खान की मेलोड्रामा ओम् शांति ओम् फ़िल्म से अपने

करीयर की ज़बरदस्त शुरुआत की। जिसके लिए इनको फ़िल्म फ़ेयर अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट डेब्यूट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

भी मिला इसके बाद इन्होंने लगातार हिट फ़िल्मे बॉलीवुड को दी इन्होंने अभी 34 फ़िल्मों में काम किया

जिसमें से एक हॉलीवुड फ़िल्म xXx: Return of Xander Cage भी शामिल है।

इन्होंने अपने कार्य के प्रति अनुशासनात्मक रवैया ही रखा।

इसी का परिणाम उन्हें आज इस मुक़ाम में लाकर खड़ा कर दिया है ये व्यक्तित्व इनको

इनके पिता व भारतीय बेडमिंटॉन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण से ही मिला।

दीपिका का परिवार

दीपिका पादुकोण जितनी मासूम दिखती है असल ज़िंदगी में भी वे ऐसी ही है।

इन्हें घर का खाना और घर वालों के साथ समय व्यतीत करना बहुत ज़्यादा पसंद है।

इनके घर में इनकी माँ पिता प्रकाश पादुकोण के अलावा इनकी छोटी बहन भी है।

जीवन का कठिन समय

इनके अफ़ेयर की ख़बरें भी अक्सर ख़बरों में बनी रहती थी कभी युवराज सिंह,

एम एस धोनी तो कभी सिद्धार्थ माल्या जिन्होंने इनको घर तक गिफ़्ट कर दिया था।

रणबीर कपूर के साथ काफ़ी भावनात्मक रूप से जुड़ कर इन्होंने रिश्ता बनाया परंतु हाल ही में हुए

एक इंटर्व्यू में इन्होंने बताया की रणबीर कपूर ने इन्हें दो बार धोखा दिया, जिस से ये डिप्रेशन का शिकार

भी हुई थी इसके बाद से ही इन्होंने एक एनजीओ The Live Love Laugh Foundation ओपन किया,

जो मानसिक रूप से बीमार और डिप्रेस लोगों को उस स्थिति से बाहर लाने का कार्य भी करता है।

काफ़ी समय तक दीपिका डिप्रेशन का शिकार रही परंतु आंतरिक स्थिति से मज़बूत दीपिका

Also Read कितना अच्छा और कितना घातक होता है लेज़र स्किन ट्रीटमेंट जाने ….

एक बार फिर से खड़ी हुई उसके बाद उन्होंने फिर लगातार बड़ी बड़ी फ़िल्मों में काम किया और उन्हें

अपनी कुशल अभिनय शैली से हिट किया। अंततः 14 नवम्बर 2018 को रणवीर सिंह से इनकी

शादी हुई और अक्सर ये दोनो साथ में बहुत ख़ुश नज़र आते है।

दीपिका की पढ़ाई

5 जनवरी 1985 को दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में हुआ उसके बाद

इंडिया आकार उन्होंने बंगलोर के सोफ़िया हाई स्कूल से समाजशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर

माउंट कारमेल से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

दीपिका की प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन

दीपिका यही तक नहीं बल्कि कार की भी शौक़ीन है उनके पास BMW, Range Rover and Mercedes Benz जैसे

अनेको कारे है। दीपिका पादुकोण का कुल सम्पत्ति 118 करोड़ की है।

2013 में उन्होंने 6 करोड़ का बम्बई में घर ख़रीदा।

दीपिका की फ़ीस

ये 12 से 16 करोड़ औसत फ़ीस चार्ज करती है

आज उनके जन्म दिन में सारा भारत सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें बधाई दे रहा है।

इतनी कम उम्र में इन्होंने जो मुक़ाम हासिल किया वो एक अदभुद अविश्वशनीय सा प्रतीत होता है

Previous articleस्वीमिंग पूल में योगा करती मलाइका अरोरा ने दी उत्थित हस्त पादाङ्गुष्ठासन की टिप्स
Next article“भाभी जी घर पर है” सीरियल की अनिता भाभी का किरदार निभाएँगी नेहा पेंडसे