एकाटेरिनो लिसिना
लडकियों की लंबाई हमेशा ही आकर्षित करती है। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी लंबाई फिल्म में उनके हीरो से भी अधिक है। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, सुष्मिता सेन आदि अभिनेत्रियों की गिनती लंबी अभिनेत्रियों में होती है। लेकिन इस खबर में जिस लड़की का जिक्र किया गया है वह इन सबसे अलग है। दुनिया की सबसे लंबी माडल रूस की एकाटेरिनो लिसिना हैं, जिनकी लंबाई छह फीट नौ इंच है। इसके पैर की लंबाई 52.2 इंच है। इस समय उनकी उम्र केवल 29 साल है। उनकी लंबाई देखकर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एंकर हैरानी में पड गए थे। उन्होंने उनसे बात करने के लिए दो सीढ़ियों का इंतजाम किया, तब कहीं जा कर जाकर वे उनसे बात कर सके। एक एंकर हॉली की लंबाई पांच फीट पांच इंच थी, जबकि दूसरे एंकर फिल की लंबाई पांच फीट नौ इंच थी।
यह दुनिया की सबसे लंबी मॉडल हैं। लिसिना ने बताया कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। वह अब दुनिया की सबसे लंबी मॉडल हैं। उनकी टांगें सबसे ज्यादा लंबी है। इसकी लंबाई 132.2 सेमी या 52.2 इंच है। लिसिना के घर में हर सदस्य की लंबाई छह फीट से ज्यादा है। उनके पिता की लंबाई छह फीट पांच इंच है। मां की लंबाई छह फीट एक इंच है। भाई भी छह फीट छह इंच का है। लिसिना के बाएं पैर की लंबाई 132.8 सेमी और दाएं पैर की लंबाई 132.2 सेमी है। वह बताती हैं कि उनकी लंबाई आज उनकी पहचान है। कभी इसे लेकर उसे काफी चिंता होती थी। उसे खूब ताने सुनने पडते थे। उनके साथी भी तरह-तरह से कमेंट किया करते थे। लिसिना बास्टेकट बॉल की खिलाडी रह चुकी हैं। 2008 में उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। बीजिंग गेम में तो उन्हें कांस्य पदक भी मिल चुका है। खिलाडी होने के साथ-साथ वह मॉडलिंग भी करती हैं।
Previous articleभारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
Next articleमध्यम ऊंचाई के लोग होते हैं ज्यादा रोमांटिक