बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया दफ्तर करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है।

दिल्ली के दीनदयाल मार्ग पर बना भाजपा का नया दफ्तर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस हाईटेक भाजपा हेडक्वार्टर का 18 फरवरी को उद्घाटन करेंगे।

इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। आपको बात दें कि दीनदयाल मार्ग के प्लॉट नंबर-6 पर बना रहा भाजपा का ये दफ्तर दो एकड़ में फैला हुआ है। यह भाजपा के अशोक रोड-11 स्थित दफ्तर से 5 किमी दूरी पर स्थित है।

तीन कॉम्प्लेक्स में बनी इस दफ्तर में दो बड़े सम्मेलन हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी समेत कुल 70 कमरे हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कैंटिन की भी व्यवस्था है। बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर पार्टी अध्यक्ष का दफ्तर बनाया गया है। जहां से वो पूरे कॉम्प्लेक्स की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।

सात मंजिला इस दफ्तर में एक ब्लाक की दिवार शीशे की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्तमान पार्टी मुख्यालय का दफ्तर बहुत छोटा है जिससे कामकाज में उन्हें परेशानी होती है। लिहाजा नए दफ्तर की लंबे असरे से जरूरत थी।

Previous articleकर्नाटक में मंदिर के साथ दरगाह पर भी जाएंगे राहुल
Next articleबांग्लादेश ने 56 पर खोये 4 विकेट