मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भूपेश ने बिरसा मुंडा की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरणा दी। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Previous articleऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को दी चुनौती
Next articleSushant’s Bhanji wrote-सुशांत की पांचवी पुण्यतिथि पर भांजी ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट