मध्यप्रदेश के सिवनी
मध्यप्रदेश के सिवनी में आज 4़ 3 तीव्रता का भूकंप

मध्यप्रदेश के सिवनी मुख्यालय में कल रात लगभग 1- 45 बजे 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया है।


भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र एवं नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलाजी से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 नवंबर

की रात 1- 45 बजे सिवनी में 22़ 10 उत्तरी अक्षांश 79़ 55 पूर्वी देशांतर के निकट 4.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है।

जिसका एपीसेंटर10 किलोमीटर गहराई में स्थित है।

जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं।

सभी वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करायी जा चुकी हैं।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा के लिए मौसम विज्ञान विभाग

द्वारा बताए गए सभी सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Previous articleपराली से खाद बनाने का केजरीवाल का दावा झूठा: बिधूड़ी
Next articleऔपचारिकता पूरी होने पर बिडेन को बधाई : पुतिन