मुख्यमंत्री बोले

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने सरकार में शामिल आईपीएफटी को चेतावनी दी है।

कि वह हिंसा में भाग लेना बंद करें अन्यथा उसे सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी और इंडिजीनस पीपुल्स ऑफ त्रिपुरा के कार्यकर्ताओं के बीच पिछले 3 सप्ताह से लगातार झड़प हो रही है। हाल ही में धलाई जिले में लॉन्ग तराई घाटी स्थित चाऊ मानु में दोनों पक्षों की झड़प हुई थी। जिसमें 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने, राजस्व मंत्री एन सी देव वर्मा से राज्य में हिंसा प्रदर्शन बंद करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर सरकार से बाहर करने की चेतावनी दी है।उल्लेखनीय है आईपीएफ़टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंपाहोवर पुलिस स्टेशन पर हमला किया था । उसके बाद मुख्यमंत्री ने चेतावनी जारी की है।
Previous articleलंदन -शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के लिए पानी का करे भरपूर सेवन
Next articleसीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट, तो प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किया पलटवार