“राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक”
                         “अमिताभ बच्चन को पहले हुआ था खराब अहसास”
                         “अनिल अंबानी के विशेष विमान से भारत आया शव”
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अंत्येष्टि सोमवार सुबह “11” बजे होगी। शनिवार देर रात दुबई में उनका निधन हो गया था। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस तब ली जब वे भतीजे की शादी में शामिल होने दुबई पहुंची थीं। वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवन हंस श्मशान में सुबह “11” बजे होगा। दुबई से श्रीदेवी के शव को लाने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही।
ख्यात उद्योगपति अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के शव को भारत लाने के लिए एक विमान भेजा। पार्थिव शरीर को यूएई के रास अल खैमा से दुबई लाया गया। दुबई के कानून के मुताबिक पहले स्थानीय पुलिस ने जांच की, उसके बाद पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद परिवारवालों को शव को सौंपा गया। इसके बाद शव प्राइवेट जेट से दुबई से मुंबई लाया गया।
राष्ट्रपति ने दुख जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर हैंडल पर लिखा- श्रीदेवी की मौत खबर से झटका लगा है। उनकी मूंदरन पिराई, लम्हे और इंग्लिश-विग्लिश जैसी फिल्में अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री के दफ्तर पीएमओ ने ट्वीट किया- प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
अमिताभ बच्चन को हुआ था आभाष
महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही हैÓ अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर आने लगीं।
Previous articleराहुल ने बीजापुर में हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी
Next articleअमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगाए और प्रतिबंध