M.P News – सांसद राव उदय प्रताप ने रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली।

ये बैठक दोपहर 12 बजे से ली गई जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी और उन समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाए। जिससे उन लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा उनके पक्ष में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो सके।

बता दे की इस बैठक में जनपद अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत, सुनील बसेडीया, कुलदीप बिश्नोई अभिषेक श्रीवास्तव, संजय रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, राघवेंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Previous articleसीएम शिवराज सिंह ने अपने भावों को किया प्रकट, बोले गुनहगारों को छोड़ेंगे नहीं
Next articleभारी बारिश के चलते मुंबई के अंधेरी में गिरा रोड ओवरब्रिज का हिस्सा, 5 लोग घायल