सीएम शिवराज सिंह
ट्वीटर पर भाजपा और कांग्रेस की ज़ोरदार लड़ाई।

कमलनाथ ने याद दिलाए भाजपा को पुराने दिन

भोपाल – कल आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ख़ुशी से फूलों नहीं समाए और ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साध दिया। सीएम ने ट्वीट कर कांग्रेस को अपना नाम बदलने की सलाह दी तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए भाजपा को उनकी दो सीटों की याद दिला दी।
सीएम ने ट्वीट कर कांग्रेस का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के बदले (पीएमपी) यानी कांग्रेस- पंजाब, मिजोरम, पुड्डुचेरी करने को कहीं। जिस पर कमलनाथ ने भाजपा के पुराने दिन याद दिला दिए और ट्वीट कर कहा की भाजपा सरकार ये न भूले की साल 2014 में भाजपा को महज़ 31 फीसदी वोट मिले थे और इतना ही नहीं उस समय पुरे प्रदेश में आपके पास खली 2 सीटे थी ऐसे में आपकी पार्टी का दूसरा नाम क्या रखा गया था।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने करारा जवाबी पलटवार करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा की भाजपा सरकार ये न भूले की इनके पास सिर्फ 2 सांसद थे। पुरे भारत में इनका नाम कहीं नहीं था। ऐसे में गठबंधन करके आज भाजपा को यह स्थान नसीब हुआ हैं।
Previous articleमुख्यमंत्री बोले कहा हिंसा बंद करो,वरना सरकार से बाहर करेंगे
Next articleबिज़नेस मैन ले सकते हैं यह स्मार्टफोन