M.P News – हज यात्रा हर साल महंगा होते जा रहा हैं। पिछले तीन सालों में हज यात्रा और महंगी हो गई हैं।

साल 2015 में जहां एक यात्री को अजीजिया कैटेगरी में 1 लाख 60 हजार

और ग्रीन कैटेगरी के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए चुकाने पड़ते थे।

वहीं इस बार अजीजिया के लिए 2 लाख 15 हजार और ग्रीन कैटेगरी के लिए 2 लाख 49 हजार देना होंगे।

बता दे की पिछले तीन सालों में यात्रा करीब 70 हजार रुपए तक महंगी हो गई है।

हज यात्रा के लगातार महंगे होने का कारण सब्सिडी खत्म होने के साथ रुपए का अवमूल्यन भी है। इसके साथ ही सऊदी सरकार ने भी अपनी सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है।

बताया जा रहा हैं की सऊदी सरकार ने बिजली-पानी का चार्ज में भी इज़ाफ़ा किया हैं।

वहीं हवाई यात्रा के किराए में भी खासी वृद्धि हुई है।

जिसके बाद मध्यप्रदेश मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष इदरिस मंसूरी के अनुसार बढ़ी हुई राशि से समाज में आक्रोश है।

लोगों का कहना हैं की एक बार हज की राशि तय करने के बाद उसे बढ़ाना गलत है।

अब हम हज हज की तैयारी करें या बढ़ी हुई राशि के लिए कर्ज लें।

इस तरह महंगी हुई हज यात्रा

साल 2015

अजीजिया कैटेगरी – [1 लाख 60 हजार]
ग्रीन कैटेगरी – [1 लाख 80 हजार]

साल 2016

अजीजिया कैटेगरी – [1 लाख 84 हजार]
ग्रीन कैटेगरी – [2 लाख 4 हजार]

साल 2017

अजीजिया कैटेगरी – [2 लाख 3 हजार]
ग्रीन कैटेगरी – [2 लाख 37 हजार]

साल 2018

अजीजिया कैटेगरी – [2 लाख 15 हजार]
ग्रीन कैटेगरी – [2 लाख 49 हजार]

Previous articleअमरनाथ यात्रा पर अभी भी बादलों का साया जारी
Next articleपीएम बनने के बाद मोदी का पहला जयपुर दौरा आज