14 साल की लड़की ने कार में दिया बच्चे को जन्म
14 साल की लड़की ने कार में दिया बच्चे को जन्म

लड़की को गर्भवती होने की नहीं थी जानकारी

मलेशिया (Malaysia)में बाल विवाह का प्रचलन एक बड़ी समस्या बना हुआ है। यहां रहने वाली

कई जनजातियां अभी भी कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर देने में विश्वास रखती हैं। इसकारण

सरकार के कानून बनाने के बावजूद भी ऐसा लगातार जारी है।

सरवाक शहर में रहने वाली 12 साल की लड़की की पहले जबरदस्ती शादी करा दी गई और एक ही

साल के अंदर वहां प्रेग्नेंट(Pregnant) हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि बच्ची को इसके बारे में

जानकारी नहीं थी और लेबर पेन होने तक उस अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी ही नहीं थी।

खबर के मुताबिक लड़की को ये जानकारी नहीं थी कि वहां प्रेग्नेंट है और उसके पेट में हो रहा दर्द

असल में लेबर पेन है। बीते दिनों जब ये लड़की बाथरूम में गई तब लड़की को जोर से दर्द होने

लगा, लड़की ने इसकी जानकारी अपनी नानी को दी, उन्हें उसके गर्भवती होने का शक हुआ।

हालांकि उसकी नानी और अन्य घरवाले जब तक उस लेकर अस्पताल पहुंचते, कार में ही उसके

बच्चे का जन्म हो चुका था। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा और वहां लड़की दोनों स्वस्थ हैं लेकिन

डॉक्टर्स को काफी आश्चर्य हो रहा है कि आखिर लड़की को इसके बारे में पता कैसे नहीं चला।

रिपोर्ट के मुताबिक लड़की मलेशिया की पेनन जनजाति से संबंधित है, और ये लोग लड़कियों की

काफी कम उम्र में ही शादी कर देते हैं। लड़की की कहानी भी ऐसी ही है इसकी शादी 12 साल की

उम्र में एक 14 साल के लड़के से कर दी थी। अब लड़की कि उम्र 14 और लड़के की 16 साल है।

पेनन जनजाति के लोगों का मानना है कि शादी

ईश्वर की मर्जी है और इसका उम्र से कोई लेना-देना नहीं है, जब भी कोई रिश्ता लेकर आता है,तब

ईश्वर की इच्छा मानकर आमतौर पर लड़कियों की शादी कर दी जाती है।

Previous articleDirilis Ertugrul Actor real name and religion
Next articleTop 10 Bollywood handsome and talented actors in 2020