बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है।
इस मौके पर उनके फैंस उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे है।
फैंस के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती Rhea Chakraborty ने भी अनदेखी तस्वीरे शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सुंशात सिंह और रिया एक दूसरे के साथ अच्छा समय स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच 2018 से रिलेशनशिप की शुरूआत हुई थी।
जिसके बाद रिया उनके साथ
लिव इन में शिफ्ट हो गई थी, लेकिन सुंशात की मौत के कुछ समय पहले ही वह अलग हो गई थीं।
गौरतलब है कि 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी।
उनका शव उन्हीं के फ्लैट से बरामद किया गया था।
मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी लेकिन कई लोगों ने हत्या करने का दावा किया था,
जोकि आज भी मौत की सही वजह का पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि सुंशात सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में काफी मेहनत और संघर्ष के बाद ही काबलियत हासिल किए थे।
उन्होंने अपनी शुरूआत टीवी सीरियल से की थी।
जिसके बाद सुशांत ने कई बड़ी फिल्में काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस,
पीके, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया था और लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
आज भी देश भर में उनको लोग भूले नहीं है।