Market Speak – 29 मई को आखिरी बार बढ़ाए गए पेट्रोल और डीज़ल के दामों के बाद कल और आज फिर दामों में बढ़ोतरी की गई हैं।

यानी 36 दिन बाद रेट बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग शहरों में पेट्रोल पर 14 से 15 पैसे और डीजल पर 16 से 18 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 75.85 रुपए लीटर हो गया है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल पर 14 पैसे बढ़ाकर 83.24 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। बता दे की इससे पहले लगातार आठ दिन तक (27 जून से 4 जुलाई) कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ये हैं मेट्रो सिटी के दाम

पेट्रोल के दाम

दिल्ली – 75.85
कोलकाता – 78.53
मुंबई – 83.24
चेन्नई – 78.72

डीज़ल के दाम

दिल्ली – 67.66
कोलकाता – 70.21
मुंबई – 71.79
चेन्नई – 71.42

 

Previous articleप्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में पीएम मोदी को छोड़ा पीछे
Next articleइन चीज़ो का उपयोग कर दूर कर सकते हैं आप पेट के आसपास की चर्बी