
इस साल गणतंत्र दिवस पर घोषणा की गई है, प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। इन अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पदक प्रदान किया जाएगा।
भोपाल । 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों के लिए वीरता और प्रशंसा पदक से नवाजा जाना है। इस बार 25 लोगों का नाम का ऐलान गृह मंत्रालय ने कर दिया है। इनमें से 4 पुलिस अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड, 4 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार और 17 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ठ सेवा के लिए पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा।
गैलेंट्री अवार्ड से नवाजे जाएंगे यह अफसर
- संजीव कुमार मरावी, एसआई
- शेख रसीद, कांस्टेबल
- श्याम कुमार मरावी, एडीशनल एसपी
- राजकुमार कोल, कांस्टेबल
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
- दिनेश चंद्र सागर, एडीजीपी, शहडोल जोन
- आलोक रंजन, एडीजीपी, भोपाल
- संजय तिवारी, आईजी, भोपाल
- राम सिया बघेल, सेकंड बटालियन, एसएएफ, ग्वालियर
इसके अलावा कुछ लोगों को पुलिस पदक से भी नवाजा जाएगा। दरअसल, हर साल पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। सभी राज्यों से ऐसे लोगों की गृह मंत्रालय के जरिए नामों की सूची बुलाई जाती है। इसमें यह भी बताना होता है, कि किन उपलब्धियों के लिए इनके नाम भेजे गए हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय के द्वारा नामों की जांच कर आधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की जाती है। इन सभी को अपने राज्य में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है।