उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के बाद अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आया “बुलडोजर”
उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) समाप्त होने के बाद अब हरियाणा के पानीपत तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का समापन अभी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बागपत और शामली के रास्ते हरियाणा के पानीपत तक पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज पानीपत में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी पर तंज कसते हुए बीजेपी को नफरत का बाजार बताया और कांग्रेस को मोहब्बत की दुकान बता कर पानीपत की भारत जोड़ो यात्रा को समाप्त किया।
बीजेपी कार्यकर्ता के घर राहुल गांधी ने पीया चाय
पानीपत के रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ता बिपिन सरदना की फैक्ट्री पर राहुल गांधी कुछ देर तक रुके और वहां चाय भी पिया। सुबह 9 बजे पानीपत के रहने वाले विपिन राय (Vipin Rai Sardhana) सरधना केस सिक्योरिटी गार्ड को कॉल आया कि राहुल गांधी वहां रुक कर कुछ लोगों से मिलना चाहते हैं विपिन सरदाना ने उन्हें अपनी फैक्ट्री में ठहरने के लिए जगह उपलब्ध कराया और उन्हें चाय भी पिलाया।
भारत जोड़ों यात्रा में आया बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुलडोजर को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। योगी आदित्यनाथ के कई सम्मेलन में बुलडोजर भी देखा गया था। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आज पानीपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी बुलडोजर देखने को मिला जिस पर कुछ युवा सवार होकर राहुल गांधी के भाषण को सुन रहे हैं।
इधर सोनिया गांधी हैं बीमार
पिछले कुछ दिनों से सांस को लेकर बीमार चल रही सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी को सांस लेने में समस्या है। कुछ दिन पहले भी सोनिया गांधी सांस की समस्या को लेकर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थी। कल देर शाम राहुल गांधी गंगाराम अस्पताल पहुंचकर सोनिया गांधी का हाल जाने और आज सुबह पानीपत में भारत जोड़ी यात्रा के लिए निकल गए।