Bhopal Samachar – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।

इस यात्रा के दौरान वो अलग-अलग जगह सभाएं कर रहे हैं। और वहीं से वो कांग्रेस पर हमला भी

कर रहें हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आरोप लगया हैं। इस आरोप में

सीएम ने दिग्विजय सिंह के देशद्रोही की संज्ञा दी थी। जिस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें आरोप

साबित करने और खुद थाने में जाकर गिरफ्तारी देने की बात कही है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह नहीं दी गई हैं।

जिसके बाद उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए जा रहें हैं। वहीं वह स्वयं राज्य की राजनीति

में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान को

बड़ा मुद्दा बना दिया है।

इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवारज को तीखे अंदाज में जवाब दिया हैं।

उन्होंने कहां की मेरे ऊपर लगाए गए आरोप शिवराज साबित करे। दिग्विजय ने कहा, ‘शिवराज जी

ने बिना सबूत मुझ पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया तो उन्हें मुझ से सार्वजनिक माफी मांगनी

चाहिए. अन्यथा मुझे माननीय अदालत की शरण में जाना पड़ेगा.’

दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा की ‘मैं एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने आप को 26 जुलाई को भोपाल के टीटी नगर थाने में प्रस्तुत करूंगा ताकि सबूतों के आधार पर मध्य प्रदेश शासन मुझे गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलवाएं.’

Previous articleराहुल गांधी का ट्वीट, मोदी सरकार पर कसा शिकंजा
Next articleसरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए – कमलनाथ