BJP released the names of 28 candidates for MP election
BJP released the names of 28 candidates for MP election

भाजपा ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 25 उन नेताओं के नाम शामिल हैं जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार रात को उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इस सूची के मुताबिक, जौरा से सूबेदार सिंह राजौधा, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, अंबाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया, करैरा से जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह पोहरी से सुरेश धाकड़, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, सांची से प्रभु राम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मांधाता से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग को उम्मीदवार बनाया गया है।

Previous articleमध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस बना रही है नई टीम
Next articleकप्तान स्टीव स्मिथ पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया