भाजपा को लगा झटका हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस ने पछाड़ा
हिमाचल प्रदेश उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस ने भाजपा से मंडी लोकसभा सीट छीन ली और राज्य
की सभी तीन विधानसभा सीटों पर भी कब्जा कर लिया
भाजपा ने हालांकि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट बरकरार रखी जबकि शिवसेना
ने दादर तथा नगर हवेली की लोकसभा सीट पर विजय दर्ज की।
मंगलवार को 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने आठ, भाजपा ने छह,
जनता दल यूनाइटेड ने दो और तृणमूल कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की। इनके अलावा
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी – लिबरल ने दो, इंडियन नेशनल लोकदल ने एक,
तेलंगाना राष्ट्र समिति ने एक, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने दो,
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक, मिजो नेशनल फ्रंट ने एक,
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने एक सीट जीती है।
खबर लिखे जाने तक भाजपा तेलंगाना में एक विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने
मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के ब्रिगेडियर कुशल चंद ठाकुर को पराजित किया है।
प्रतिभा सिंह को 3,69,565 वोट मिले हैं जबकि कुशल चंद ठाकुर के पक्ष में 3,62,075 वोट डाले गये।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ठाकुर को 49.14 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा
के कुशल चंद ठाकुर के पक्ष में 48.14 प्रतिशत वोट डाले गए।
मंडी लोकसभा सीट मार्च में भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण रिक्त हुई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी की हार के लिए महंगाई को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा,महंगाई मुद्दा बन गया। कांग्रेस ने इसे उठाया और इसका फायदा लिया।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि महंगाई वैश्विक कारणों से है।