Sports News : क्रोएशिया ने दूसरे सेमीफाइनल के मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है |
अब फीफा विश्वकप के ख़िताब के लिए फ्रांस और क्रोएशिया के बीच अहम् भिड़ंत होगी | इस जीत के साथ क्रोएशिया ने पहली बार फ़ाइनल में प्रवेश किया है | मुकाबले की शुरुआत में किरेन टिपेयर ने 5वें मिनट में इंग्लैंड को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसी के साथ इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में पहली बार मुकाबले की इतनी आक्रामक शुरुआत की। उसके बाद मुकाबले के 30वें मिनट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को गोल दागने का एक मौका मिला , लेकिन वे इसका लाभ नहीं उठा सके । फिर 36वें मिनट में हैरी केन ने एक मूव बनाया, उन्होंने बॉक्स के कॉर्नर पर लिनगार्ड को गेंद पहुंचाई | लेकिन वह गोल पोस्ट तक गेंद को नहीं पहुंचा सके | मुकाबले के हाफ टाइम तक इंग्लैंड 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ के खले में क्रोएशिया ने बेहतरीन शुरुआत की , लेकिन इसके तहत उनको कोई कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही थी । खेल के 48वें मिनट में क्रोएशिया के खिलाड़ी मारियो मेंडुविच को यलो कार्ड दिखाया गया। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी काइल वॉकर को 54वें मिनट में यलो कार्ड दिखाया गया।
खेल के 68वें मिनट में पेरिसिच ने गोल दागकर क्रोएशिया को मुकाबले में 1-1 की बराबरी दिलाई |
उसके बाद निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ | जिसके बाद मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम जोड़ा गया | जिसपर क्रोएशिया को 9वें मिनट में एक कॉर्नर मिला | इसपर जॉन स्टोन्स के हैडर लगाते हुए इवान पेरिसिच को पास दिया और फिर गोल पोस्ट तक पहुंचा दिया | इसी के साथ क्रोएशिया ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है |