शेर को भी नानी याद आ गई, जब गोरिल्ला ने शेर को दी पटखनी

शेर को भी नानी याद आ गई, जब गोरिल्ला ने शेर को दी पटखनी
शेर को भी नानी याद आ गई, जब गोरिल्ला ने शेर को दी पटखनी

नमस्कार दोस्तो, आप सभी ने कभी न कभी कोई जीव ऐसा जरूर देखा होगा, जिसे देखकर आपके होश उड़ गए होंगे। आप एक दम से दौड़ कर भाग खड़े हुए होंगे। हम सबके जीवन में एक न एक दिन ऐसा जरूर आता है। जब हम किसी ना किसी जानवर से डरके मारे थरथर कांपने लगते हैं। आज हम एक ऐसे ही जानवर के बारे में बात करने वाले हैं।


आज हम बात करने वाले हैं “गोरिल्ला” की यह चिम्पेजी के परिवार का ही एक जीव है। यह गोरिल्ला मानवनुमा परिवार का सबसे बड़ा सदस्य होता है। यह एक शुध्द शाकाहारी पशु है। गोरिल्ला मध्य अफ्रीका में पाया जाने वाला पशु है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गोरिल्ला का करीब 98-99% DNA इंसानों से मिलता-जुलता है। गोरिल्ला को चिंपाजी और बोनोबोस के बाद मनुष्य के निकटतम जीव में से एक बताया गया है। यह ऊंचाई पर भी रहते हैं और अफ्रीका में इनकी ज्यादा तादात पाई जाती है। इनके हाथ, पैरों की तुलना में ज्यादा लंबे होते हैं और हाथ में इंसानों की तरह अंगूठा भी पाया जाता है। यह 32 दांत वाला जीव अपनी उंगलियों पर भी चल सकता है। ये छह फीट लंबे और 180 किग्रा वजनी होते हैं।यह बांस के जंगल और तराई क्षेत्र में पाया जाता है, जो खाने में फल, पत्ते, टहनी और चीटियां भी खाते हैं।

शांत लेकिन बेहद खतरनाक भी

वैसे तो गोरिल्ला का स्वभाव बेहद शांत किस्म का होता है। लेकिन अगर इन्हें कोई छेड़ दे, तो ये बहुत ही खतरनाक भी होते हैं। यह जानवर औजार का इस्तेमाल करना भी जानता है। ये किसी भी स्थिति में हानि भी पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाकर रहना ही ठीक है। ये दो पैरों पर इंसानों की तरह चलने में माहिर होते हैं।


शेर का कर दें शिकार

जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं। इन्होंने एक शेर को पकड़ रखा है। दरअसल, शेर इनके बच्चे का शिकार करने की गलती कर बैठा। जैसे ही शेर ने गोरिल्ला के बच्चे को अकेला देखकर मौके का फायदा उठाना चाहा, तभी इनके माता-पिता ने देख लिया। फिर क्या था, वे भी अपने बच्चे को बचाने के लिए शेर से भिड़ गए और दो-दो हाथ कर लिए। दोनों गोरिल्ला ने शेर को इस तरह पटखनी दी कि जंगल के राजा को भी अपनी नानी याद आ गई। और शायद वो भी सोचता होगा कि, प्लीज एक बार छोड़ दो दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा। गोरिल्ला की पकड़ इतनी मजबूत थी कि शेर का मुंह भी दर्द के मारे फट गया। बता दें कि गोरिल्ला इतने खतरनाक होते हैं कि किसी को भी अपने हाथों से उसके दो टुकड़े कर सकते हैं।
तो कैसी लगी आपको आज की यह गोरिल्ला की कहानी। यदि आप और भी इसी तरह की जानकारी चाहते हैं तो हमें मैसेज जरूर करें।