Hindenburg Report: बजट सत्र का आज तीसरा दिन है| संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी| बजट सत्र के तीसरे दिन कई अहम प्रतिवेदन भी पेश किए जाने हैं| तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों में हंगामा कर दिया| दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्षी सांसद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे| इसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 3 फरवरी को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई|
बजट की घोषणाओं पर भाजपा के नेता तारीफ कर रहे हैं वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसे संवेदनहीन बजट बताया है और कहा कि इसने ज्यादा लोगों की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है।
स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि आप सदन की मर्यादा को लांघ रहे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को अपनी सीट पर जाने को कहा तो फिर शोर-शराबा बढ़ गया। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदन का महत्वपूर्ण समय होता है। इसके बाद भी शोर-शराबा नहीं थमा तो लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई।