Iraq Islamic State – इराक में स्थित इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध जिहादियों द्वारा इराक के उत्तरी हिस्से में दो स्थानो पर हमला हुआ |
इस हमले में लगभग 8 लोगों की मौत हो चुकी है | वहीं, 4 अन्य लोग घायल हो चुके हैं | इसके तहत, बताया जा रहा है कि यह हमला अल्बु शहर गांव के एक मकान में हुआ | जिसमे बताया जा रहा है कि जिहादियों ने सोमवार को हमला किया | इस हमले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है | वहीं, हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है | इसके अलावा, बताया जा रहा है कि जिहादियों ने एक मुद्रा विनिमय कार्यालय से लगभग 20,000 डॉलर भी लूटे हैं |
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रविवार को बगदाद के पास एक मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और हमले में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं |
यह इलाका इराक की राजधानी से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | इसके तहत एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जिहोदियों ने एक 80 वर्षीय व्यक्ति पर गोलियों से हमला कर दिया था | इसी दौरान वहां मौजूद तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे | फ़िलहाल, इस पूरे मामले की जाँच-पड़ताल की जा रही है |